Saturday, January 31, 2015

तनहा सी ज़िन्दगी में वो बात ढूंढते हैं

...

तनहा सी ज़िन्दगी में..........वो बात ढूंढते हैं,
अब कैसे दे गयी गम...........वो रात ढूंढते हैं |

टूटा दिल भी उसने...झुलसा के छोड़ दिया यूँ,
अब दिल के छोटे टुकड़े.....सवालात ढूंढते हैं | 


सोचा न था तन्हाई.........का होगा दर्द यूँ भी.
कैसे बने हैं दुश्मन..........वो हालात ढूंढते हैं |


हमदम बने हैं दुश्मन जहाँ प्यार की थी बातें,
सदियों से हम भी उनके....ख्यालात ढूंढते हैं | 


नाकामियाँ बनी हैं.....मुक़द्दर यूँ ज़िंदगी का,
लगता ख्याल मेरे...........हवालात ढूंढते हैं | 



_____________हर्ष महाजन

Tuesday, January 27, 2015

गर मोहब्बत पे अपनी मुझको इख्तियार होता

...

गर मोहब्बत पे अपनी मुझको इख्तियार होता,
तो तू बेवफा भी नहीं मैं भी न बीमार होता |
दिल की गलियों में अगर इश्क न बेशुमार होता,
आइना-ए-दिल टूटता न टुकड़ों में दीदार होता |


___________हर्ष महाजन
...

Gar mohabbat pe apni mujhko ikhtiyaar hota,
Toh ru be-wafa bhi nahiN main bhi na bimaar hota.
Dil ki galiyoN meiN agar ishq na be-shumaar hota,
Aayina-e-dil toot.ta na tukdoN meiN diidaar hota.



___________Harash Mahajan

Saturday, January 17, 2015

ख्वाब खुद मुझसे हर लिए तूने

...

ख्वाब खुद मुझसे हर लिए तूने,
ज़ख्म लफ़्ज़ों से भर दिए तूने |
ये महक किस तरह से आएगी,
सारे गम अपने सर लिए तूने |


...

Khwaab khud mujhse har liye toone,
Zakhm lafzoN se bhar diye toone.
Ye mahak kis tarah se aayegi,
Saare gam apne sar liye toone.


______हर्ष महाजन

तेरे दिल का आईना क्यूँ इस कदर धुंधलाने लगा है

...

तेरे दिल का आईना क्यूँ इस कदर धुंधलाने लगा है ,
कि अब मेरी तस्वीर का पता भी वो छुपाने लगा है |

...

Tere dil ka aayiina kyuN is kader dhundhlaane laga hai.
Ki ab meri tasweer ka pataa bhi woh chhupaane laga hai.



_____________हर्ष महाजन

कितनी नाज़ुक है तेरी अदा भी और तेरी लफ्ज़-ए-बयानी भी

...

कितनी नाज़ुक है तेरी अदा भी और तेरी लफ्ज़-ए-बयानी भी,
कुछ देर और सही रुख पर ये रेशम सी जुल्फें लहरा लेने दो |

...


Kitni naazuk hai teri adaa bhi...........our teri lafz-e-byaani bhi,
Kuch der our sahi rukh par ye resham sii zulfeiN lehra lene do .



_______________हर्ष महाजन

Friday, January 16, 2015

ग़ज़ल- आओ चलेंगे हम भी खुश्बू के शहर में

...
आओ चलेंगे हम भी खुश्बू के शहर में,
ग़ज़लें पड़ी हैं मेरी कुछ कर लें बहर में |

गर लिख दूं अपनी यादें किताबों की तरह,
होंगे बहुत से बलवे फिर यूँ ही शहर में |

कैसे बनेगा गुलशन अब फूलों के बिना,
उजड़ी हैं कलियाँ इतनी रिश्तों के ज़हर में |

गर खौलते है वो अब यूँ पानी की तरह,
हम आफताब-ए-गम से जलते दोपहर में |

अब कौन जाने कीमत जज्बातों की ‘हर्ष’,
कैसे बचाऊँ इनको अल्फासों के कहर में |



Aao challenge ham bhi khushboo ke shahar meiN,
GhazleiN padi haiN merii kuch kar leiN baher meiN.

Gar likh dooN apni yaadeiN kitaaboN kii tarah,
HoNge bahut se balve phir yuN hi shahar meiN.

Kaise banega gulshan ab phooloN ke bina,
Ujadii hai kaliyaN itni rishtoN ke zahar meiN.

Gar khoulte haiN who ab yuN paani ki tarah,
Ham aaftaab-e-gam se jalte do-pahar meiN.

Ab koun jaane qeemat jazbaatoN kii ‘harash’,
Kaise bachaooN inko alphaasoN ke kahar meiN.


__________हर्ष महाजन

आओ चलेंगे हम भी खुश्बू के शहर में

...

आओ चलेंगे हम भी खुश्बू के शहर में,
ग़ज़लें पड़ी हैं मेरी कुछ कर लें बहर में |


...

Aao chaleNge ham bhi khushboo ke shahr meiN,
GhazleiN padi haiN merii kuch kar leiN bahr meiN.



_____________Harash Mahajan

Thursday, January 15, 2015

इक सख्त जां हूँ और सख्त भी हूँ अपने इरादों से

...

इक सख्त जां हूँ और सख्त भी हूँ अपने इरादों से,
मगर क्या करूँ टूट जाता हूँ तलख अल्फासों से |


...

Ik sakht jaan hun our sakht bhi hun apne iraadon se,
Magar kya karun toot jaata hun talakh alphazoN se.



--------–------–-----Harash Mahajan

Wednesday, January 7, 2015

तेरी सोच का सफ़र कहाँ तक है सब जानता हूँ

...

तेरी सोच का सफ़र कहाँ तक है सब जानता हूँ,
अपने क़दमों को यहीं पर रोक ले तो अच्छा है |

...
Terii soch ka safar kahaN tak hai sab jaanta huN,
Apne kadmoN ko yahiN per rok lle toh achha hai.

______________Harash Mahajan

Sunday, January 4, 2015

इतनी तड़प थी आँखों में लगे दिल उदास है

...

इतनी तड़प थी आँखों में लगे दिल उदास है,
दिल इस कदर खामोश बता किसके पास है |

...

Itni tadap hai aankhoN meiN ;age dil udaas hai,
Dil is kadar khaamosh bataa......kiske paas hai .



_______________Harash Mahajan

Friday, January 2, 2015

तनहा ये ज़िंदगी है अब..तनहा मेरी सहर



तनहा ये ज़िंदगी है अब..तनहा मेरी सहर,
दिल भी तो अब धडकता नहीं है तेरे बगैर |


...

Tanhaa ye zindagi hai ab….tanha merii sahar
Dil bhi to ab dhadakta nahiN hai tere baghair.


_______________हर्ष महाजन

मुझसे वफ़ा न कर सका कोई अब सब हैं गैर



मुझसे वफ़ा न कर सका कोई अब सब हैं गैर,
कैसे बना लूं जाम...........ऐ साकी तेरे बगैर |

...

Mujh se wafa na kar saka koii ab sab haiN gair
kaise bana looN jaam....…..ai saaki tere bagair.

_______________Harash Mahajan

Thursday, January 1, 2015

कितने अस्तर लगा के पहनोगे अपनी पोशाक

...

कितने अस्तर लगा के पहनोगे अपनी पोशाक,
दामन के दाग भी कभी इस तरह छुपा करते हैं |

...

Kitne astar laga ke pehnoge.................apni poshaakh,
Daaman ke daag bhi kabhi is tarah chhupa karte haiN. 



____________हर्ष महाजन

अल्फासों का जाम किस तरह पिला रहे हो आज 'हर्ष'

...

अल्फासों का जाम किस तरह पिला रहे हो आज 'हर्ष',
कुछ तो होगा साकी, मेरी ग़ज़लों को जो जाम कर दे |


...

AlphasoN ka jaam kis tarah pila rahe ho aaj 'harash',
kuch toh hoga saaki, meri ghazloN ko jo jaam kar de..

__________________Harash Mahajan

मैं इतना गिर चुका हूँ अपनी नज़रों में ऐ मौला

...

मैं इतना गिर चुका हूँ अपनी नज़रों में ऐ मौला,
जीना नहीं चाहता मेरे हबीब को खबर कर दे |


...

main itna gir chuka huN apni nazroN meiN ai moula,
Jeena nahiN chahta mere habeeb ko khabar kar de.

__________हर्ष महाजन

किस तरह उस खुदा को मैं अपना कर लूं

...

किस तरह उस खुदा को मैं अपना कर लूं ,
दुनियां को जो पल-भर में फानी कर दे |

...

Kis tarah us khuda ko maiN apna kar looN,
DuniyaaN ko jo pal-bhar meiN faani kar de.



_____________Harash Mahajan